क्या अंडा दूध पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 13:36

अंडा खाने के बाद दूध पीना चाहिए या नहीं

अंडा (egg) प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जो सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। वहीं अंडे में फोलेट, विटामिन B5, विटामिन B12, विटामिन B2 ,विटामिन D, फास्फोरस, सेलेनियम जैसे जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। अगर आप रोजाना अंडा खाते हैं तो इससे न सिर्फ आप शारीरिक रूप से सेहतमंद रहते हैं, बल्कि यह आपके त्वचा (skin) और बालों (hair) के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या अंडे के साथ या बाद में दूध का सेवन करना सही है या नहीं। बहुत से लोग दूध (milk) के साथ अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद बताते हैं, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि दूध के साथ अंडे खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अंडा खाने के बाद दूध पीना चाहिए कि नहीं?
अंडे खाने के बाद दूध पी सकते हैं

आपको बता दें, अंडे और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर फूड हैं। अंडे और दूध का सेवन फिटनेस लवर्स का पसंदीदा फूड कॉम्बिनेशन होता है। इन दोनों चीजों में हेल्दी फैट्स (healthy fats) , प्रोटीन, अमिनो एसिड्स और कैल्शियम भरपूर पाया जाता है। जिससे यह मस्तिष्क के विकास और बेहतर ब्रेन फंक्शन में मदद करते हैं। आमतौर पर अंडे (egg) खाने के बाद दूध पीने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। बल्कि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी (immunity), हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही वजन प्रबंधन में भी बहुत सहायक है। वहीं अगर आप अंडे को दूध में कच्चा मिलाकर लेते हैं तो इससे कुछ नुकसान हो सकते हैं। लेकिन दूध के साथ में अंडे को पकाकर खाना पूरी तरह सुरक्षित है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info